Ayodhya नहीं यहां बन रही है भगवान श्री राम की सबसे बड़ी …

Ayodhya नहीं यहां बन रही है भगवान श्री राम की सबसे बड़ी …

Published on

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति की आधारशिला रखी। कुरनूल के पास नंदयाल जिले के मंत्रालयम में बन रही ये प्रतिमा देश में भगवान राम की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। 108 फुट लंबी इस प्रतिमा को 'पंचलोहा' से बनाया जाए। जय श्री राम फाउंडेशन द्वारा बनवाई जा रही इस प्रतिमा के बनने पर 300 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। भगवान राम की इस प्रतिमा के लिए श्री राघवेंद्र स्वामि मठ ने 10 एकड़ जमीन दान में दी है, ताकि इस जमीन पर देश की सबसे बड़ी राम प्रतिमा बन सके।

इस प्रतिमा को मूर्तिकार राम वंजी सूतर ही बनाएंगे, जिन्होंने गुजरात के केवड़िया में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया था। दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के पहले गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति है। अब इस मूर्ति का डिजाइन करने वाले मूर्तिकार ही भगवान राम की सबसे बड़ी मूर्ति को बना रहे हैं।

भक्ति भाव से सराबोर कर देगी भगवान राम की प्रतिमा


रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और राम प्रतिमा की आधार शिला वर्चुअली रखी। राघवेंद्र स्वामी मठ के पुजारी सुबुदेंद्र तीर्थ स्वामी और पूर्व राज्य सभा सांसद टी.जी वेंकटेश भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट भी किया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in