Summer In Kolkata : गर्मी और बढ़ेगी, इस सप्ताह पारा 42 डिग्री पार होगा

Summer In Kolkata : गर्मी और बढ़ेगी, इस सप्ताह पारा 42 डिग्री पार होगा
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : गर्मी का कहर तेज हो गया है। महानगर में झुलसा देने वाली गर्मी है जबकि जिलों में हाल और बेहाल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 – 3 दिनों में पारा और ज्यादा बढ़ेगा और 42 डिग्री के पार चला जायेगा। रविवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा जबकि दक्षिण बंगाल के जिलों में इससे अधिक गर्मी थी। मालदह और दक्षिण दिनाजपुर में लू चलने की आशंका जतायी जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News