सुकांत मजूमदार ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलते सुकांत मजूमदार
नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलते सुकांत मजूमदार
Published on

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के नामों को लेकर चल रही चर्चा के बीच सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मुख्य तौर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा की गयी। यहां उल्लेखनीय है कि अभी तक भाजपा सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पायी है। इसके अलावा केवल 25 जिलाध्यक्षों केे नामों की घोषणा की जा सकी है जबकि अब भी 18 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होना बाकी है।


इसी बीच, कई जिलों में जिलाध्यक्ष पसंद नहीं आने के कारण पार्टी के एक वर्ग द्वारा असंतोष जाहिर किया जा रहा है। गत रविवार को ही दक्षिण कोलकाता भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खूब हंगामा मचा। इन सबके बीच, अमित शाह के साथ सुकांत मजूमदार की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किसी एक नाम पर सर्व सम्मति नहीं बन पाने के कारण अब तक पार्टी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा नहीं कर पायी है।

अगले साल विधानसभा चुनाव भी है, ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व यह नहीं चाहता कि कोई ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी जाए जिस कारण पार्टी को विरोध झेलना पड़े। दिलीप घोष का नाम इस बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए सुना गया था, लेकिन खड़गपुर में महिला के साथ हुए विवाद के बाद अब फिर उन्हें लेकर असमंजस की स्थिति में पार्टी आ गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in