Esplanade Bus Stand : यहां से हटेगा बस स्टैंड तो बन जायेगा ये …

Esplanade Bus Stand : यहां से हटेगा बस स्टैंड तो बन जायेगा ये …
Published on: 

धर्मतल्ला बस टर्मिनस को ट्राम डिपो में शिफ्ट करने का सुझाव
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : धर्मतल्ला के बस टर्मिनस को पास के ट्राम डिपो में ले जाने का सुझाव दिया गया है। हाल में यह सुझाव परिवहन विभाग को दिया गया है। बस मा​लिकों के संगठन 'सिटी सबअर्बन बस सर्विसेज' की ओर से यह सुझाव परिवहन विभाग को दिया गया जहां धर्मतल्ला टर्मिनस के विकल्प के तौर पर बस मालिकों के पास ट्राम डिपो का इस्तेमाल करने देने की अपील की गयी है। यहां उल्लेखनीय है कि कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर धर्मतल्ला से बस टर्मिनस को हटाया जायेगा। इसे लेकर परिवहन विभाग कई कदम उठा रहा है। ऐसे में वैकल्पिक बस टर्मिनस के स्थान की तलाश चालू कर दी गयी है। गत 7 अगस्त को परिवहन भवन-2 में बस टर्मिनस हटाने के मुद्दे पर बस मालिकों के संगठन व परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमें विकल्प के तौर पर स्थान ढूंढने को लेकर सुझाव मांगे गये थेे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News