Durga Puja 2023 : कहीं पूजा सामग्रियों से सजेगा पंडाल तो कहीं 80 फुट के …

Durga Puja 2023 : कहीं पूजा सामग्रियों से सजेगा पंडाल तो कहीं 80 फुट के …
Published on: 

तमिलनाडु के काेयंबटूर के भव्य आदियोगी के तर्ज पर आतपुर एक्साइड फैक्ट्री के निकट मैदान में 80 फुट की प्रतिमा का होगा दर्शन
भाटपाड़ा : भाटपाड़ा के हिंदीभाषी बहुल इलाके में भी अब दुर्गापूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और यहां पूजा कमेटियां भव्य पूजा पंडालों का निर्माण करवाकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इस वर्ष भाटपाड़ा के प्रतिमा संघ का पूजा पंडाल कुछ अलग ही थीम पर बनाया जा रहा है। पूजा कमेटी के अमित कुमार साव ने बताया कि भाटपाड़ा में सबसे पुराने पूजा आयोजकों में प्रतिमा संघ उल्लेखनीय है।
कृष्णनगर की पारंपरिक मूर्ति भी विशेष आकर्षण
इस वर्ष 74वीं दुर्गापूजा का आयोजन हम कर रहे हैं और पूजन सामग्रियों को लेकर पंडाल की थीम बनायी गयी है। पंडाल में दर्शनार्थी सभी पूजन सामग्रियों से पंडाल में की गयी सज्जा को देखकर अचंभित होंगे। साथ ही कृष्णनगर की पारंपरिक मूर्ति भी हमारा विशेष आकर्षण रहेगी। दूसरी ओर अंचल के बड़े पूजा आयोजकों में भारती संघ भी इस साल कुछ अलग थीम पर पंडाल का निर्माण करवा रहा है। पूजा कमेटी के अभिमन्यु तिवारी ने बताया कि इस साल 48 वीं पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
लेजर लाइटिंग शो
तमिलनाडु के काेयंबटूर के भव्य आदियोगी के तर्ज पर आतपुर एक्साइड फैक्ट्री के निकट मैदान में 80 फुट की प्रतिमा के दर्शन यहां भक्त कर पायेंगे। साथ ही दिल्ली से विशेष आर्टिस्ट को लेजर लाइटिंग शो के लिए बुलाया जा रहा है जो कि लाइटिंग शो के जरिये इसे और आकर्षक तौर पर प्रस्तुत करेंगे। प्लाई, फाइबर, कपड़े के जरिये इस भव्य मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है जिसका बजट लगभग 22 लाख रुपये है। इन दोनों पंडालों को लेकर इलाके में अभी से ही चर्चा हो रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in