Bandel Local Train : डाउन बैंडेल लोकल से धुआं और चिंगारी…

Bandel Local Train : डाउन बैंडेल लोकल से धुआं और चिंगारी…
Published on: 

हुगली : डाउन बैंडेल लोकल के पेंटोग्राफ से आग की चिंगारियां और धुआं निकला। यह देख वहां मौ‌जूद यात्री घबरा गए। ऐसे में ट्रेन को वैद्यवाटी स्टेशन पर रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, लगभग 1.45 बजे डाऊन बैंडेल लोकल 37248 वैद्यवाटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। उसी समय ट्रेन से आग की लपटें निकलती दिखाई दी। एसे में ट्रेन से सभी यात्री तरंत उतर गए। रिवर्स लाइन से ट्रेन का संचालन हुआ। हालांकि डाऊन एक नंबर लाइन करीब 35 मिनट तक बंद रही। घटना स्थल पर सेवड़ाफुली जीआरपी के प्रभारी प्रद्युत घोष, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे। खाली ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News