साउथ हावड़ा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का रंगोत्सव-26

साउथ हावड़ा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का रंगोत्सव-26
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : साउथ हावड़ा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा का होली का समारोह रंगोत्सव-26 हावड़ा मिल्स क्लब हाउस में आयोजित हुआ। समारोह का प्रारम्भ ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा नमस्कार महामंत्र के मनमोहक नृत्य से हुआ। साउथ हावड़ा की युवती मंडल ने भी अपनी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह के अध्यक्ष बाबूलाल बोथरा मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र जैन चोरड़िया, विशिष्ट अतिथि हनुमानमल भूतोड़िया उद्धघाटनकर्ता एवं अमरचंद-अलका दुगड़ के अलावा प्रकाश पारख, माणकचंद डागा, गुलाब पींचा, निर्मल कुमार बेंगाणी, शर्मिला नाहटा, देवेंद्र फुलफगर, मदनचंद मरोठी, शिखरचंद लुणावत, प्रकाश मालू आदि सभी का स्वागत सभा अध्यक्ष लक्ष्मीपत बाफना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील गिडीया, बजरंग डागा, सुशील सुराणा, राजेन्द्र सुराणा, कपिल धारीवाल, पवन बेंगाणी, जितेंद्र तातेड़, आदेश चोरड़िया, अमित बेगवाणी आदि की मुख्य भूमिका रही। समारोह की मुख्य आकर्षण राजस्थान से पधारें चैतन्य दधीच के सुरीले गानों से पूरा माहौल संगीतमय हो गया एवं सभी के पांव थिरकने लगे। लगभग 4 घंटे निरंतर उनके साथ के साथ गायक सोनू कंवर, सोनल राईका एवं उनकी पूरी टीम ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे पधारें हुए लगभग 1500 मेहमानों ने देखा, सुना एवं उसका आनंद लिया। समारोह के संयोजक मनोज कोचर, गुलाब बैद, सुनील जैन (दुगड़), रणजीत सिंह बैद, सह-संयोजक कमल कुमार श्यामसुखा, पारस भूतोड़िया एवं उनकी पूरी कार्यकर्ताओं की टीम ने समारोह को सफल बनाने हेतु अपना अमूल्य समय एवं श्रम का नियोजन किया। समारोह का संचालन सभा के मंत्री बसन्त पटावरी ने किया। समारोह की सहयोगी संस्था महिला मण्डल, युवक परिषद्, प्रोफ़ेशनल फोरम एवं अणुव्रत समिति ने अपना दायित्व बखूबी निभाया। यह जानकारी पवन बेंगाणी द्वारा प्रेसित की गयी।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in