दक्षिण पूर्व रेलवे की ZRUCC बैठक संपन्न

यात्रियों की सुविधाओं और रेल परियोजनाओं पर हुई चर्चा
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) की 106वीं बैठक बुधवार को कोलकाता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने की। बैठक में सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, सांसद विद्युत बरन महतो सहित ZRUCC के कुल 24 सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष भी मौजूद थे। महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सदस्यों को दक्षिण पूर्व रेलवे की हालिया उपलब्धियों और विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने यात्री सुविधाओं में सुधार, विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, माल ढुलाई में वृद्धि तथा अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का उल्लेख किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सदस्यों ने ट्रेनों की समयपालन में सुधार, रेल मार्गों के विस्तार, अतिरिक्त ठहराव, ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने तथा नए हॉल्ट स्टेशनों के निर्माण की मांग उठाई। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय, प्लेटफॉर्म शेड और रैंप जैसी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सभी सुझावों और मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in