चेंगाइल यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

चेंगाइल यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Published on

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के चेंगाइल यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इसके कारण 28 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 के बीच बड़ी संख्या में लोकल, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने की घोषणा की है।

रद्द होने वाली ट्रेनों में हावड़ा-खड़गपुर, हावड़ा-मिदनापुर, मिदनापुर-हावड़ा, हावड़ा-पांशकुड़ा, पांशकुड़ा-हावड़ा, हावड़ा-मेचेदा और मेचेदा-हावड़ा समेत कई ईएमयू लोकल शामिल हैं। हावड़ा-उलूबेड़िया और उलूबेड़िया-हावड़ा लोकल भी 9 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। वहीं, हावड़ा-खड़गपुर और खड़गपुर-हावड़ा मेमू क्रमशः 10 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।

एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित

यार्ड रीमॉडलिंग का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। हावड़ा-बारबिल-हावड़ा एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह हावड़ा-कांताबांजी और कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी।

इसके अलावा जुनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, शालीमार-भोजूडीह-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा-दीघा-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा, हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा और हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा।

हावड़ा-संतरागाछी-पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस भी 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in