निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास और प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी। प्रस्तावित योजना के तहत स्टेशन पर वर्तमान में मौजूद 5 प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाकर 10 करने की दिशा में चल रहे कार्यों और आवश्यकताओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी।
महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न संरक्षा जांचों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को रेल परिचालन के दौरान निर्धारित संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
दौरे के दौरान झारसुगुड़ा-सारडेगा सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा महाप्रबंधक ने पावर हाउस में विद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की लोडिंग बढ़ाने को लेकर एमसीएल के अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में कोयले की निर्बाध एवं समयबद्ध आपूर्ति तथा लोडिंग क्षमता बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।