…तो इसलिये सुकांत ने की राज्यपाल से मुलाकात

…तो इसलिये सुकांत ने की राज्यपाल से मुलाकात
Published on

चुनाव में केंद्रीय वाहिनी की तैनाती की मांग पर सुकांत मिले राज्यपाल से
सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में पंचायत चुनाव में अशांति की आंशका के साथ केंद्रीय वाहिनी की तैनाती की मांग पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंदा बोस से राजभवन में मुलाकात की। यहां उल्लेखनीय है कि सुकांत के राजभवन से निकलने के बाद ही राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।इधर, राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, 'किसी तरह की तैयारी के बगैर ही चुनाव की घोषणा कर दी गयी।' उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव के लिये प्रशासन तैयार नहीं था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in