SIR : अप्रिय घटना को रोकने के लिए उलूबेड़िया में तृणमूल की नयी पहल

TMC
TMC
Published on

गत मंगलवार को एक युवक ने कर ली थी आत्महत्या

माइकिंग के जरिये लोगों को किया जा रहा है जागरूक

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : उलूबेड़िया में खलिशानी ग्राम पंचायत के 7 नंबर वार्ड के रहने वाले जाहिर माल ने गत मंगलवार को SIR के खौफ में आत्महत्या कर ली। इस तरह की दुखद घटना को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने तुरंत कदम उठाया। पार्टी ने इलाके में जोर-शोर से प्रचार किया कि लोग बिना डरे फॉर्म भरें। दावा किया गया कि किसी भी वैध नागरिक का नाम छूटेगा नहीं। उलूबेड़िया की सांसद साजदा अहमद मृतक के घर पहुंचीं और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

क्या हुआ था?

जाहिर माल उलूबेड़िया पूर्व विधानसभा क्षेत्र के खलिशानी ग्राम पंचायत का निवासी था। 2002 के वोटर लिस्ट में उसके पिता जामिर माल का सरनेम और 2025 के दस्तावेज में सरनेम का मिलान नहीं होने से जाहिर घबरा गया। उसे लगा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में उसका नाम कट जाएगा और वह मुश्किल में फंस जाएगा। इसी डर से उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

तृणमूल का त्वरित एक्शन

तृणमूल नेता आसिफ रहमान और 7 नंबर बूथ के पंचायत सदस्य मोस्तफा माल ने बताया कि पूरे इलाके में माइकिंग कर लोगों को भरोसा दिलाया गया। साथ ही हर बूथ पर तृणमूल के कैंप खोले गए हैं। वहां कार्यकर्ता फॉर्म भरने में मुफ्त मदद कर रहे हैं। कोई दिक्कत हो तो तुरंत कैंप में संपर्क करें। बाकी इलाकों में बीएलओ ने फॉर्म बांट दिए। तृणमूल नेताओं ने स्पष्ट किया, “कोई घबराए नहीं, हम सबके साथ हैं। वैध दस्तावेज हों तो नाम कटने का सवाल ही नहीं।” प्रशासन और तृणमूल दोनों अब लोगों को जागरूक करने में जुट गये हैं ताकि SIR का डर किसी और की जिंदगी न ले ले।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in