जय श्री श्याम सेवा संघ के निशान महोत्सव

जय श्री श्याम सेवा संघ के निशान महोत्सव
Published on

कोलकाता : बाबा श्याम की भक्ति और दीन-दु:खियों की सेवा में जुटी लगभग 40 वर्ष पुरानी संस्था 'जय श्री श्याम सेवा संघ' ने अपना वार्षिक निशान महोत्सव पूरे भक्ति-भाव से मनाया। जैसोर रोड की गोकुल धाम सोसाइटी के बैंक्वेट हॉल में आज शाम बाबा श्याम की नयनाभिराम झांकी के समक्ष दीप व ज्योत प्रज्वलन के साथ शुरू हुए। अभिषेक शर्मा, सौरव शर्मा केशू, सूरज शर्मा और तुषार चौधरी सरीखे लोकप्रिय भजन प्रवाहकों ने बाबा श्याम के गुणगान की जो झड़ी लगी वो रात तक चलती रही। इस अवसर सेवा संघ के श्रद्धेय गुरुवर ब्रह्मलीन श्रीचंद जी शर्मा द्वारा निर्देशित उस भव्य रजत निशान की पूजा-अर्चना की गई जो सेवा संघ परिवार खाटूधाम में फाल्गुन मेला पर 17 किलोमीटर लम्बी पैदल यात्रा के जरिए बाबा श्याम को अर्पित करेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in