Breaking News : बंगाल के भावी CM शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

भावी मुख्यमंत्री के निजी सचिव को ही गोलियों से भून डाला, पहले से गाड़ी का पीछा कर रहे थे अपराधी
subhendu adhikari के PA Chandernath की हत्या
subhendu adhikari के PA Chandernath की हत्या
Published on

कोलकाता - मध्यमग्राम : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की अब तक की सबसे बड़ी घटना में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। इस भीषण अपराध से हर कोई हैरान रह गया।

भाजपा ने सीधा आरोप लगाया है कि यह हत्या तृणमूल कांग्रेस ने साजिश रचकर की है।

भाजपा का आरोप - यह हत्या TMC ने साजिश रचकर की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से बारासात की ओर जा रहे थे। उस समय बाइक पर दो अपराधी उनका पीछा कर रहे थे। अपरा‌धियों ने मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में ओवरटेक कर अपनी बाइक को उनकी गाड़ी के सामने अड़ा दिया और चंद्रनाथ की गाड़ी के रुकते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले के बाद आसपास के लोग चंद्रनाथ को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चंद्रनाथ रथ के सिर, पेट और हाथ में गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें स्थानीय एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया।
विधानसभा की सरकारी गाड़ी में सवार थे subhendu adhikari के PA चंद्रनाथ रथ।
विधानसभा की सरकारी गाड़ी में सवार थे subhendu adhikari के PA चंद्रनाथ रथ।

पीछा कर रहे थे हमलावर

बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिनमें से चार गोलियां शुभेंदु अधिकारी के पीए को लगीं। उस समय वह स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनको 4 गोली लगीं, इसमें 3 सीने में और एक सिर में लगी थी। उनके ड्राइवर को भी गोली लगी है। दोनों को स्थानीय नर्सिंगहोम में ले जाया गया जहां चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ड्राइवर को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर मोटरसाइकिल से आये थे। घटना की सूचना मिलते ही मध्यमग्राम और एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।

घटना की जानकारी मिलते ही शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए। इस घटना को केंद्र कर इलाके में भारी हड़कंप मच गया। यहां बताते चले कि शनिवार को भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। उसके पहले इस हाई प्रोफाइल हत्या ने इलाके में नहीं बल्कि पूरे बंगाल में ही हड़कंप मचा दिया है। गोलीबारी के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। खबर पाकर देर रात शुभेंदु अधिकारी भी इलाके में पहुंचे। उनके साथ ही भाजपा के कई नव निर्वाचित उम्मीदवार भी पहुंचे। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी नजरदारी कर दी गई है।

पीए के ड्राइवर को भी गोली लगी है। ड्राइवर को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिन में हुई हिंसा के बाद शाम को ही शुभेंदु ने बताया था कि ये सारी हिंसा की घटनाएं तृणमूल कांग्रेस के गुंडे कर रहे हैं ताकि भाजपा को बदनाम किया जा सके।

शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है और 9 मई को ही उनका शपथग्रहण समारोह आयोजित होना है।

लंबे समय से शुभेंदु के साथ रहे हैं चंद्रनाथ

नंदीग्राम के रहने वाले चंद्रनाथ रथ लंबे समय से शुभेंदु अधिकारी के साथ रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा के अलावा बाहर का भी चंद्रनाथ रथ कामकाज संभालते रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर सत्ता संभालने से पहले ही चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ एक स्पष्ट राजनीतिक और संगठनात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वह राज्य में न तो इस तरह की हिंसा की अनुमति देगी और न ही पार्टी का “तृणमूलीकरण” होने देगी।

यह संदेश ऐसे समय में दिया गया, जब भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल और पार्टी नेता ज्योतिर्मय महतो तथा सौमित्र खान के साथ राज्य सचिवालय ‘नाबन्न’ पहुंचे और मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in