शुभेंदु हुए आक्रामक, कहा, चलो कालीघाट, लगे राष्ट्रपति शासन

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में पंचायत चुनाव को 'डेमो 'एन' क्रेसी' का कार्निवल बताते हुए 'कालीघाट चलो' का शनिवार को आह्वान किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनुच्छेद 356 या 355 लगाने की मांग की। नंदीग्राम के विधायक ने ट्वीट किया, 'ममता बनर्जी के गुर्गे और सुपारी हत्यारे राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा राज्य भर में उनकी योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं। यह उनका लोकतंत्र मॉडल है।' विधायक ने लोगों और अपने समर्थकों से 'कालीघाट चलो' का आह्वान किया। उन्होंने गरजते हुए कहा, 'अगर गोलीबारी हुई तो मैं मार्च का नेतृत्व करूंगा। मैं बंगाल में लोकतंत्र की बहाली के लिए किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हूं। मैंने लोकतंत्र को बचाने के लिए उनकी पार्टी (टीएमसी) और दोस्ती छोड़ दी। राज्य में धारा 356 या 355 लगाने की मांग की। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दिल्ली क्या कहती है लेकिन मैं उन अनुच्छेदों को लागू करने की मांग करता हूं और कालीघाट चलो का नेतृत्व करें। भले ही गोलीबारी में 10-20 लोग भी मारे जाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं बंगाल में लोकतंत्र बहाल करना चाहता हूं।' इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया, 'दिनहाटा में एक तालाब में मतपत्र मिले। इस तरह से पंचायत चुनाव हुए। सभी चुनावी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News