श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में सांवरिया राखी मेला का शुभारंभ

श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में सांवरिया राखी मेला का शुभारंभ
Published on

हावड़ा : श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम के वातानुकुलित सभागार में आज से चार दिवसीय सांवरिया राखी मेला आयोजित हुआ। श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम के विशेष सहयोग से ममता कलेक्शन की देखरेख में आयोजित इस सांवरिया राखी मेला का शुभारम्भ मोतीलाल भुवालका अध्यक्षता में श्रद्धेय मालीराम शास्त्री ने किया। घुसुड़ीधाम के प्रबंध न्यासी बिनोद टिबड़ेवाल ने कहा कि घर से काम करने वाली महिलाओं को सशक्त मंच देने के लिए 13 साल पहले सांवरिया राखी मेला की जो शुरुआत की गई। भजन प्रवाहिका करिश्मा चावला ने स्टॉल होल्डरों को शुभेच्छा दी। आध्यात्मिक व प्रेरक प्रवक्ता संदीप ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के इस प्रयास की सराहना की। सांवरिया राखी मेला की मुख्य संयोजिका ममता भुवालका ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस सांवरिया राखी मेला में कुल 40 स्टॉल लगे हैं जिनमें साड़ीज, रेडी सलवार सूट्स, कुर्ती, शर्ट, वेस्टर्न वीयर, आर्टिफिसियल व बॉलीवुड कॉस्ट्यूम ज्वैलरी, राखी, गिफ्ट आइटम, जूट बेग, इत्र, होम डेकॅर, भगवान की पौषाक आदि अन्य सामानों का अतुलनीय संग्रह उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाया गया है। मेला समन्वयक विधिश्री ने बताया कि यह राखी मेला 10 अगस्त तक चला। संचालन मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार भुवालका ने किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in