भक्ति भावना से श्री श्याम निशान यात्रा

खाटू श्याम की अखंड ज्योति यात्रा में शामिल भक्त
खाटू श्याम की अखंड ज्योति यात्रा में शामिल भक्त
Published on

कोलकाता : श्री श्याम मन्दिर, बांसतल्ला के अंतर्गत श्री श्याम खाटू सेवा मंडल के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त श्री श्याम मन्दिर, काठगोला से श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए । काठगोला स्थित श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा प्रारम्भ हो कर पाथुरिया घाट स्ट्रीट, माला पाड़ा, कलाकार स्ट्रीट भ्रमण करते हुए बांसतल्ला, सुख लाल जोहरी लैन पहुंची । पार्षद विजय उपाध्याय, मीना पुरोहित, विजय ओझा, संजू बर्मन, झबरू दुजारी, दीपू विद्यासरिया, काशी प्रसाद धेलिया, निरंजन, राज विद्यासरिया, संजय गोयनका, संजीव जैन, उत्तम सोनकर, पवन पारीक, पप्पू तुलस्यान, विजय सोनी एवम् श्रद्धालु भक्त श्री श्याम निशान यात्रा में शामिल हुए । जय श्री श्याम, भक्तिमय वातावरण में भजन गायक अभिषेक मिश्रा, आशीष सहल ने भजनों की अमृत वर्षा से भाव - विभोर किया । सुनीता दुजारी, रंजू, श्वेता विद्यासरिया, नेहा सरावगी, मीना जैन, ऊषा अग्रवाल एवम् महिला समिति का सक्रिय सहयोग रहा ।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in