हावड़ा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में कई महिलाएं लोगों के हत्थे चढ़ीं, पुलिस ने कहा अफवाह

हावड़ा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में कई महिलाएं लोगों के हत्थे चढ़ीं, पुलिस ने कहा अफवाह
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा ग्रामीण जिले के विभिन्न इलाकों में ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह के चलते कई महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि जांच में पुलिस ने पाया कि ये सभी घटनाएं केवल अफवाह और गलत जानकारी के कारण हुईं। पिछले कुछ दिनों से हावड़ा ग्रामीण जिले के कई क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही थी। इसके कारण लोगों में डर और तनाव का माहौल बन गया। इसी अफवाह के तहत कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर कई महिलाओं को पकड़ लिया और वे उनसे पूछताछ करने लगे। ये घटनाएं श्यामपुर (1), बागनान (2), राजापुर (2), उलूबेड़िया (1), उदयनारायणपुर (1), आमता (1) और पांचला (2) इलाकों में सामने आईं। पुलिस ने हर मामले की जांच की और पाया कि पकड़ी गई अधिकांश महिलाएं भिखारी, मानसिक रूप से अस्वस्थ, घुमंतू या दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके खिलाफ बच्चों के अपहरण से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला। हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से अफवाह है और लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें या नजदीकी थाने में शिकायत करें। पुलिस ने यह भी कहा कि अफवाह फैलाना या अफवाह के आधार पर किसी को पकड़ना और परेशान करना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in