

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने 31637/31638 सियालदह–रानाघाट–सियालदह एसी ईएमयू लोकल ट्रेन को पांच अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 15 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक प्रायोगिक आधार पर लागू रहेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस एसी लोकल ट्रेन का ठहराव अब सिमुराली, हालीशहर, काकीनाड़ा, जगदल और इच्छापुर स्टेशनों पर भी होगा। 31637 सियालदह–रानाघाट एसी लोकल इन स्टेशनों से क्रमशः इच्छापुर से शाम 7:32 बजे, जगदल से 7:39 बजे, कांकीनाड़ा से 7:42 बजे, हालीशहर से 7:54 बजे तथा सिमुराली से रात 8:12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, 31638 रानाघाट–सियालदह एसी लोकल सिमुराली से सुबह 8:45 बजे, हालीशहर से 9:02 बजे, कांकीनाड़ा से 9:13 बजे, जगदल से 9:16 बजे तथा इच्छापुर से 9:23 बजे रवाना होगी। पूर्व रेलवे के इस निर्णय से इन स्टेशनों के यात्रियों को एसी लोकल सेवा का लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।