आरजी कर कांड: टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल और संदीप घोष को जमानत

आरजी कर कांड: टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल और संदीप घोष को जमानत
Published on

सीबीआई द्वारा 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं करने पर मिली जमानत

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आरजी कर कांड में सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार टाला थाना के पूर्व ओसी अभिजीत मंडल और आरजी कर अस्पताल के पूर्व अध्यक्ष संदीप घोष को अदालत से जमानत मिल गयी। शुक्रवार को सियालदह कोर्ट ने उक्त आदेश दिया। अदालत सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच कर रही सीबीआई अधिकारी ने  गिरफ्तारी के 90 दिन के बाद भी अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पायी। ऐसे में अदालत ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।   हालांकि संदीप घोष को आर्थिक धोखाधड़ी मामले में अभी जेल में ही रहना होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in