Sawan: सावन में महादेव को करना है खुश? बस शिवलिंग पर चढ़ाएं …

Sawan: सावन में महादेव को करना है खुश? बस शिवलिंग पर चढ़ाएं …

Published on

कोलकाता : कहते हैं भगवान शिव काफी भोले होते हैं। वह भक्तों के जरा से प्रयासों से भी खुश हो जाते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं, शायद इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। कुछ ही दिनों में सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है। ये महीना महादेव को समर्पित है।
माना जाता है कि सावन में हर सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव भक्त की सभी मनोकामना पूरी कर उन्हें सभी दुख-परेशानी से उबारते हैं। इस साल सावन महीने की शुरुआत सोमवार, 22 जुलाई से होने जा रही है जिसका समापन सोमवार, 19 अगस्त को होगा। इस दौरान भक्त शिवजी के नाम का व्रत कर उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। वहीं, शिव पूजा के दौरान कुछ खास चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी भोलेनाश को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको सावन में शिव पूजा के समय उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करनी चाहिए। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं।
सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए सावन में शिव पूजा के समय शिवलिंग को पंचामृत का स्नान जरूर कराएं।
सावन में सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। जलाभिषेक के लिए आपको जल में गंगाजल और दूध की कुछ बूंद अवश्य मिलानी है। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।
सावन में शिवलिंग पर चंदन और भभूत लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान खुश होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।
सावन के महीने में आप शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और शमी के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करना भी शुभ माना जाता है। ये उपाय करने से आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।
सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव मंदिर में दीपदान जरूर करें। इससे आपको सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलेगी।
सावन में शिव पूजा के समय शिवजी को चंपा के फूल जरूर अर्पित करें। इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे।
आप शिवलिंग पर एक-दो चम्मच घी भी अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको सभी पापों से जल्द मुक्ति मिल सकती है। साथ ही इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in