सावनसुखा ज्वेलर्स का विशेष ‘नंदी कॉइन’ लॉन्च, गौ सेवा को मिलेगा सहयोग

सावनसुखा ज्वेलर्स का विशेष ‘नंदी कॉइन’ लॉन्च, गौ सेवा को मिलेगा सहयोग
Published on

कोलकाता : Sawansukha Jewellers ने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विशेष नंदी कॉइन पहल को जारी रखा है। भगवान शिव के वाहन नंदी की आध्यात्मिक महत्ता से प्रेरित यह पहल श्रद्धा और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम मानी जा रही है। भगवान शिव के परम भक्त और धर्म, शक्ति तथा अटूट भक्ति के प्रतीक नंदी से प्रेरित यह कॉइन अब एक वार्षिक परंपरा बन चुका है। शुरुआत में यह एक धार्मिक प्रतीक के रूप में पेश किया गया था, लेकिन समय के साथ यह पहल एक ऐसे अभियान में बदल गई है जिसमें ग्राहक श्रद्धा के साथ-साथ सेवा के कार्य में भी सहभागी बनते हैं। 24 कैरेट सोने से बने यह नंदी कॉइन 10 ग्राम और 5 ग्राम के विकल्पों में उपलब्ध है। यह केवल समृद्धि और आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से एक महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य भी जुड़ा हुआ है। कॉइन की बिक्री से होने वाला लाभ गौ सेवा के लिए समर्पित किया जाता है। इससे गायों के संरक्षण, देखभाल और भोजन की व्यवस्था की जाती है, जिसे ग्राहकों के नाम से सेवा के रूप में किया जाता है। समय के साथ नंदी कॉइन एक सफल उत्सवी पहल के साथ-साथ एक सार्थक परंपरा बन गया है, जो आस्था को जिम्मेदारी से जोड़ता है। इस पहल के माध्यम से सावनसुखा ज्वेलर्स ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आस्था और सामाजिक सेवा साथ-साथ चल सकती है। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक Siddharthaa Sawansukha ने कहा कि सच्ची विलासिता वही है जिसमें उद्देश्य भी जुड़ा हो। नंदी कॉइन को केवल एक पवित्र वस्तु के रूप में नहीं बल्कि एक जीवंत सेवा के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसमें हर ग्राहक गौ सेवा के इस अभियान का सहभागी बनता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के प्रति श्रद्धा चरम पर होती है, तब इस पहल के माध्यम से सोने को करुणा और सेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उनका मानना है कि आशीर्वाद तब और बढ़ते हैं जब उन्हें साझा किया जाए और आस्था को सार्थक कार्यों में बदलकर समाज के हित में लगाया जाए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in