Sanmarg Exclusive : लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सट्टा बाजार में लगा करोड़ों का दांव

Sanmarg Exclusive : लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सट्टा बाजार में लगा करोड़ों का दांव
Published on

सट्टाबाजार में उत्तर कोलकाता हॉट सीट बंगाल में भाजपा को 22 से 24 और तृणमूल को 18 से 20 सीटें मिलेगीं पूरे देश में भाजपा को 309 और कांग्रेस को 65 सीटें मिलने का अनुमान

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने से पहले ही केंद्र में बनने वाली सरकार को लेकर सट्टा बाजार गर्म हो गया है। चुनाव नतीजों को लेकर विभिन्न तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के बाद सट्टाबाजार ने भी अपना भाव खोल दिया है। आलम यह है कि महानगर के सट्टाबाजार में चुनाव शुरू होने से शनिवार की रात तक जितने सट्टे लगाए गए उससे ज्यादा शनिवार को एग्जिट पोल आने के बाद लगाये जा रहे हैं। सट्टा बाजार की मानें तो पूरे देश में भाजपा को 309 सीटें मिलने वाली है। वहीं कांग्रेस को इस बार 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान सट्टाबाजार ने जताया है। सट्टा बाजार के अनुसार देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भाजपा को 62 से 65 सीटें मिल सकती है। यहां पर समाजवादी पार्टी को 8 से 10 एवं कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलेगी। दिल्ली में भाजपा को 6 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की अनुमान जताया गया है। बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के 28 से 32 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं आरजेडी एवं कांग्रेस को 8 से 10 सीटें जीतने की संभावना है। बिहार में एक सीट निर्दलीय भी जीत रहा है।

बंगाल के चुनावी नतीजे पर सबसे ज्यादा रुपये लगे
महानगर में सक्रिय एक सटोरिये ने बताया कि इस बार बाजार में सबसे ज्यादा बोली बंगाल के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लगाया जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार इस बार बंगाल में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने जा रही है। सट्टा बाजार के अनुसार इस बार बंगाल में भाजपा को 22 से 24 सीटें मिलेगी। वहीं तृणमूल को 18 से 20 सीटें मिल सकती है।
कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना
वहीं कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना जतायी गयी है। सूत्रों की मानें तो इस बार सट्टा बाजार में उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट पर जमकर दांव लग रहे हैं। सट्टाबाजार में तृणमूल उम्मीदवार को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन भाजपा ग्राहक अधिकतर भाजपा उम्मीदवार पर दांव लगा रहे हैं। इसके अलावा बैरकपुर और बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी जमकर दांव खेला जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार उत्तर बंगाल की सभी सीटें भाजपा की झोली में जा रही है। आसनसोल में तृणमूल के जीतने की संभावना जतायी गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in