अंतिम संस्कार के लिए रूपा फाउंडेशन की नयी पहल

Suspicion cast on the body of a 'dead' man brought for cremation
सांकेतिक फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से रूपा फाउंडेशन ने “अंतिम संस्कार सेवा योजना” की शुरुआत की है। यह योजना 2 फरवरी 2026 से शुरू की गई है। संस्था का उद्देश्य ऐसे परिवारों की मदद करना है जो किसी परिजन के निधन के समय आवश्यक व्यवस्थाएं करने में असमर्थ होते हैं। फाउंडेशन की ओर से दी जाने वाली इस सेवा के तहत कोलकाता और हावड़ा क्षेत्र में दिवंगत व्यक्ति के अंतिम संस्कार से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें शव के अंतिम यात्रा की व्यवस्था, अर्थी का सामान, श्मशान की व्यवस्था (बिजली या लकड़ी से दाह संस्कार), पंडित की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के अनुसार, यह सेवा मुख्य रूप से जरूरतमंद और असमर्थ परिवारों के लिए शुरू की गई है। समर्थ परिवार अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि प्रदान कर सकते हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क दी जाएगी। फाउंडेशन का कहना है कि समाज सेवा की भावना से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य दुख की घड़ी में परिवारों को सहयोग देना और अंतिम संस्कार की आवश्यक प्रक्रिया को सम्मानजनक ढंग से संपन्न कराने में मदद करना है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in