आरएसएस के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन आयोजित

आरएसएस के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन आयोजित
Published on

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रबोध, संस्कार, सामाजिक दायित्व, सेवा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का भाव मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रचारक रमा पद पॉल, विभाग प्रचारक पलाश दोलोई, पूर्व भाग कार्यवाहक इंद्र नाहटा, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी कमल कुमार दुगड़, सामाजिक कार्यकर्ता भोलाप्रसाद सोनकर एवं स्वयंसेवक राकेश सरिया द्वारा माँ भारती को पुष्पांजलि अर्पित करने एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के क्रम में शैलेंद्र डेका द्वारा गीतिका की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई l इसके पश्चात राजेंद्र चोटिया द्वारा ज्ञानवर्धक एवं रोचक क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में इंद्र नाहटा द्वारा टिष्ठ योग का प्रयोग करवाया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक सजगता का अनुभव कराया गया। इसके बाद राकेश सरिया ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया तथा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य उद्बोधन के पश्चात सत्यजीत जैन ग्रुप द्वारा भजनों की सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना दिया। रामकुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in