लिलुआ में सड़कों की हुई है मरम्मत : इमॉन चक्रवर्ती

लिलुआ में सड़कों की हुई है मरम्मत : इमॉन चक्रवर्ती
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र के लिलुआ इलाके में रहनेवाली बॉलीवुड व टॉलीवुड की गायिका इमॉन चक्रवर्ती का कहना है कि वह कई सालों से जर्जर सड़कों से गुजर रही थी। दिन प्रतिदिन जलजमाव व खराब सड़कें और उसमें जमे कीचड़ से होकर उन्हें गुजरने को मजबूर होना पड़ता था। ऐसे में कुछ महीनों से लिलुआ की सड़कों का रूप बदल गया है। दरअसल वह त़ृणमूल उम्मीदवार कैलाश मिश्रा के समर्थन में पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि लिलुआ का प्रारूप बदल रहा है। यहां की खराब सड़कों की मरम्मत की गयी है क्योंकि उन्होंने ही कैलाश मिश्रा से अपील की थी। दरअसल रथयात्रा के दौरान लिलुआ की सड़क पर वह रथ नहीं निकाल पा रही थीं। तभी उन्होंने कहा था कि रोड को बनाने की जरूरत है। इस बात को गंभीरता से लिया गया और रोड की मरम्मत का काम किया गया। दरअसल बाली पालिका और केएमडीए की ओर से गत कई महीनों से 76 सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया गया जो अब भी जारी है। इसमें लिलुआ का देवी मंदिर लेन, पटुवापाड़ा, एन. एस. रोड और मीरपाड़ा की सड़काें की मरम्मत करायी जा रही है। इसे लेकर तृणमूल उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने कहा कि पहले की योजना पथश्री के तहत कार्य जारी है ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in