Kolkata Hospital Rape Case : ‘बेटी अपनी डायरी में अस्पताल के बड़े गिरोह के बारे में लिखकर गयी है’ | Sanmarg

Kolkata Hospital Rape Case : ‘बेटी अपनी डायरी में अस्पताल के बड़े गिरोह के बारे में लिखकर गयी है’

मृत महिला डॉक्टर के पिता ने किया दावा

आरोप- हत्या के बाद शव को सेमिनार हॉल में लाकर रखा गया

कोलकाता : मेरी बेटी की किसी और जगह हत्या करने के बाद उसके शव को सेमिनार हॉल में लाकर रख दिया गया था। यह दावा अारजी कर मामले में मृत महिला डॉक्टर के पिता ने किया है। डॉक्टर की हत्या में अब एक डायरी का रहस्य सामने आया है। अस्पताल में एक बड़ा गिरोह चल रहा है। यह दावा मृतका के पिता ने किया है। जांच एजेंसी ने मृत डॉक्टर की डायरी को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार संजय राय अकेले दोषी नहीं हैं, उसके पीछे कई और लोग भी हैं। ऐसी शिकायत पीड़िता के पिता ने की है। पीड़िता के पिता ने यह नहीं बताया कि डायरी में वास्तव में क्या लिखा था। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी बेटी रोजाना डायरी लिखती थी। अस्पताल में बहुत दबाव था। बेटी के विभाग के लोगों ने उसके साथ गलत हरकत की। इधर, मृतका के पिता का दावा है कि लड़की की हत्या कर उसे सेमिनार हॉल में लाया गया है। हत्या की रात भी महिला डॉक्टर ने 36 घंटे तक मरीजों की सेवा की। मृत छात्रा के माता-पिता ने अपनी बेटी पर अत्यधिक काम का बोझ डालने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता को संदेह है कि जिस घर से शव बरामद हुआ है, उस घर में लड़की की हत्या नहीं की गयी है, बल्कि दूसरे घर में हत्या की गयी है और फिर उसे उस घर में लाया गया है। मृतका के परिवार को संदेह है कि पूरा विभाग जिम्मेदार है। इसमें कई बड़ा गिरोह शामिल हैं।

 

Visited 171 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर