RG Kar Hospital: आरोपी संजय को लेकर नया खुलासा, पुलिस बनकर मरीज के परिजनों से….

RG Kar Hospital: आरोपी संजय को लेकर नया खुलासा, पुलिस बनकर मरीज के परिजनों से….
Published on

कोलकाता : वह आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या का अभियुक्त है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी कई शादियां होने की बात सामने आई है। इसके बाद अब अस्पताल में आने वाली महिलाओं को परेशान करने की कहानी सामने आई है। वह अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था। सोमवार को एक महिला को लालबाजार बुलाया गया था। आरोप है कि आरजी कर मामले में गिरफ्तार अभियुक्त आए दिन एक महिला को फोन कर परेशान कर रहा था। घटना की शुरुआत तीन महीने पहले हुई थी।

काशीपुर की महिला से लालबाजार में हुई पूछताछ

काशीपुर की रहने वाली एक महिला अपने बच्चे के साथ इलाज के लिए आरजी कर अस्पताल आई थी। उस वक्त अभियुक्त ने खुद ही महिला से बात की। महिला ने दवा खरीदने से पहले दवा का पर्चा लिया। वहां से महिला का नंबर ले लिया था। इसके बाद अभियुक्त रोजाना महिला को फोन कर परेशान करने लगा। उससे मिलने के लिए दबाव डालता था। कथित तौर पर जब वह मिलने के लिए राजी नहीं हुई तो अभियुक्त ने महिला को कई तरह से डराया-धमकाया। उत्तर कोलकाता की रहनेवाली महिला की मां ने कहा कि लड़की ने अपने पति को घटना के बारे में बताया था। एक दिन दामाद भी अस्पताल गया लेकिन, उस दिन अभियुक्त नहीं दिखा। कभी-कभी फोन बंद हो जाता था। फिर भी युवक ने फोन करना बंद नहीं किया। मिलने को कहता था। आरजी कर मामले में गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस को अभियुक्त के मोबाइल के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से महिला का नंबर मिला है। फिर गृहिणी को लालबाजार बुलाया गया। जांचकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in