अप्रैल–मई से शुरू हो सकता है कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन का रिकंस्ट्रक्शन कार्य

अप्रैल–मई से शुरू हो सकता है कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन का रिकंस्ट्रक्शन कार्य
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पिछले कई महीनों से बंद पड़े कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन के पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) कार्य को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है। मेट्रो सूत्रों के अनुसार, स्टेशन के रिकंस्ट्रक्शन का काम आगामी अप्रैल या मई महीने से शुरू होने की संभावना है। लंबे समय से बंद स्टेशन के कारण दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में काम शुरू होने की खबर से पैसेंजर्स में उम्मीद की किरण जगी है। मेट्रो रेलवे ने एक अहम स्पष्टीकरण भी जारी किया है। गत शनिवार को कोलकाता सिटी पेज में प्रकाशित खबर में था कि कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन पोइला बैसाख तक फिर से खुल सकता है जो कि तथ्यात्मक रूप से गलत, निराधार और भ्रामक है। मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन के दोबारा खुलने को लेकर फिलहाल कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है। मेट्रो रेलवे का कहना है कि कवि सुभाष स्टेशन पर संरचनात्मक सुधार और सुरक्षा से जुड़े अहम तकनीकी कार्य प्रस्तावित हैं, जिनके लिए विस्तृत योजना और आवश्यक मंजूरियों की प्रक्रिया चल रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही रिकंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in