कोलकाता में तापमान 39 पर Real Feel 44 का !

कोलकाता में तापमान 39 पर Real Feel 44 का !
Published on

जिलों में 1 डिग्री तक तापमान में परिवर्तन
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : उत्तर बंगाल में एक ओर बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर, दक्षिण बंगाल भीषण गर्मी की चपेट में है। इसी तरह कोलकाता में लोग कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार को कोलकाता का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शुक्रवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग की ओर से कल यानी रविवार तक दक्षिण बंगाल के 9 जिलों में तापलहर की संभावना जाहिर की गयी है। वहीं 19 तारीख को 5 जिलों में तापलहर की संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है। इसके बाद ही दक्षिण बंगाल समेत कोलकाता के लोगों को राहत की खबर मिल सकती है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून तक दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद ही कोलकाता समेत जिलों का तापमान एक झटके में कम हो सकता है। कोलकाता में 44 डिग्री तक रियल फील
महानगर में अधिकतम तापमान भले ही 39 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन रियल फील 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। देश के गर्म शहरों जैसे कि जैसलमेर, जयपुर आदि शहरों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के करीब है जबकि कोलकाता में इस बार उन शहरों से अधिक तापमान देखा जा रहा है। 9 जिलों में 40 से अधिक है तापमान राज्य के 9 जिलों में 40 से अधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक श्रीनीकेतन में तापमान दर्ज किया गया जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांकुड़ा में 43.4 डिग्री, सूरी में 43.4 डिग्री, बर्दवान में 42 डिग्री, झाड़ग्राम में 41 डिग्री, पुरुलिया में 43.3 डिग्री, आसनसोल में 43.1 डिग्री, मालदह में 41.4 डिग्री और कलाईकुण्डा में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in