राजू नस्कर पर जमीन के कागजात हड़पकर धोखाधड़ी का आरोप

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

कोलकाता : बेलियाघाटा थाना क्षेत्र के बारवारीतला रोड पर जमीन के असली दस्तावेज हड़पने और धोखाधड़ी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत के आधार पर दो अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बारवारीतला रोड के निवासी प्रशांत अधिकारी ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत राजू नस्कर और विश्वनाथ सिंह नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ की गई है।

बंधक बनाकर दस्तावेज छीनने का आरोप

शिकायत के अनुसार, बीते 29 मई या उससे पहले, दोनों अभियुक्तों ने एक आपराधिक साजिश रची। उन्होंने शिकायतकर्ता के भतीजे, सुदीप अधिकारी को जबरन बंधक बना लिया। इसके बाद अभियुक्तों ने सुदीप को डरा-धमकाकर और जान का डर दिखाकर बारवारीतला रोड स्थित उनके मकान के सभी असली दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। शिकायत में कहा गया है कि दस्तावेज लेते समय अभियुक्तों ने प्रशांत अधिकारी को भरोसा दिलाया था कि इमारत का निर्माण कार्य पूरा होते ही वे सारे असली कागजात वापस सौंप देंगे। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने की अवधि बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों ने न तो इमारत की कस्टडी परिवार को दी और न ही उनके असली दस्तावेज लौटाए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अभियुक्तों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। बेलियाघाटा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in