कोलकाता सहित कई जिलों में हुई बारिश, तापमान घटने से बढ़ी ठंड

कोलकाता सहित कई जिलों में हुई बारिश, तापमान घटने से बढ़ी ठंड
Published on

कोलकाता: चक्रवात मिचौंग का असर तमिलनाडु के अलावा कई राज्यों में देखने को मिला। बुधवार से बंगाल के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा गया। अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे। जबकि गुरुवार(07 दिसंबर) की सुबह ठंडी हवा के साथ कोलकाता समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश हुई। सुबह हुई बारिश की वजह से काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश की वजह से कोलकाता में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह तक पूर्वी भारत में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

पूर्वी भारत के मौसम में आया बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' कमजोर होकर छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है, जिसके कारण ही पूर्वी भारत के मौसम में ऐसे बदलाव आये हैं। कोलकाता और राज्य के अन्य दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार को सुबह ठंडी हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई।

शहर और सॉल्ट लेक के आसपास के इलाके में कुछ स्थानों पर जाम लगने के कारण काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि बादल छाए रहने के बाद भी बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in