रेलवे हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा

रेलवे हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा
Published on

आसनसोल : आगामी ग्रीष्मकालीन अवधि में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं चंडीगढ़ के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

04514 चंडीगढ़ – हावड़ा स्पेशल चंडीगढ़ से 18.04.2026, 22.04.2026 एवं 27.04.2026 को 23:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 06:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी।

वापसी में 04513 हावड़ा – चंडीगढ़ स्पेशल हावड़ा से 20.04.2026, 24.04.2026 एवं 29.04.2026 को 08:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:20 बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in