

अभियान के तहत हावड़ा मंडल की डिविजनल कल्चरल एसोसिएशन ने “यमराज” विषय पर आधारित एक प्रभावशाली सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से लेवल क्रॉसिंग और रेलवे ट्रैक के पास असावधानी बरतने के गंभीर परिणामों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया। यह प्रस्तुति यात्रियों और स्थानीय निवासियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रही तथा सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश सरल और यादगार ढंग से पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, दैनिक यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जागरूकता अभियान को अपना समर्थन दिया। यह सहभागिता रेलवे सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।
अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रमुख सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया—
रेलवे ट्रैक पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB) और सबवे का उपयोग करें।
रेलवे संकेतों और चेतावनियों का कड़ाई से पालन करें।
रेलवे लाइन और लेवल क्रॉसिंग के पास मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
हावड़ा मंडल ने दोहराया कि सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और सभी यात्रियों व आम जनता से अपील की कि वे निर्धारित सुरक्षा नियमों का हर परिस्थिति में सख्ती से पालन करें।