पर्पल लाइन : आज से जोका-तारातल्ला के बीच परिसेवा दोगुनी

पर्पल लाइन : आज से जोका-तारातल्ला के बीच परिसेवा दोगुनी
Published on

4 महीने में 12 सेवाओं के बजाय 24 दैनिक सेवाएं होंगी उपलब्ध

वन ट्रेन ओनली सिस्टम के तहत चलायी जायेगी मेट्रो

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मेट्रो में सफर करने वालों के लिए एक और खुशखबरी है। यात्रियों की मांग को देखते हुए मेट्रो के जीएम पी. उदय कुमार रेड्डी ने फुटफॉल पैटर्न का अध्ययन करने के साथ-साथ एक विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद बेहला क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए पर्पल लाइन पर दैनिक सेवाओं की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेट्रो रेलवे 1 मई यानी आज से पर्पल लाइन के जोका-तारातल्ला सेक्शन पर सेवाएं शुरू होने के 4 महीने के भीतर अपनी दैनिक सेवाओं की संख्या दोगुनी करने जा रही है। उस दिन से सोमवार से शुक्रवार तक जोका और तारातल्ला के बीच 12 सेवाओं के बजाय 24 दैनिक सेवाएं (12 अप + 12 डाउन) वन ट्रेन ओनली सिस्टम के तहत चलाई जाएंगी। जोका-तारातल्ला सेक्शन पर (सोमवार से शुक्रवार तक) मेट्रो सेवाओं की फ्रीक्वेंसी उस दिन से 60 मिनट के बजाय 40 मिनट होगी। पर्पल लाइन पर दोपहर के समय सेवाओं में कोई गैप नहीं होगा। जोका से पहली मेट्रो 08.55 बजे मिलेगी और अंतिम सेवा 4.20 बजे उपलब्ध होगी। जोका से अप दिशा में 12 से 3 बजे तक कोई सर्विस गैप नहीं होगा। तारातल्ला से पहली मेट्रो 9.20 बजे उपलब्ध होगी और तारातल्ला से अंतिम सेवा 4.40 बजे उपलब्ध होगी। डाउन डायरेक्शन पर तारातल्ला से 12.30 बजे से 3.30 बजे तक कोई सर्विस गैप नहीं होगा। मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा है कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कार्यालय जाने वालों और छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया जाएगा। इस मार्ग पर दैनिक सेवाओं की संख्या में इस वृद्धि से उस क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। इस सेक्शन पर शनिवार और रविवार को कोई व्यावसायिक सेवाएं नहीं होंगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in