भरे मंच मंत्री पीयूष गोयल ने पैर छूकर इनसे मांगी माफी …

भरे मंच मंत्री पीयूष गोयल ने पैर छूकर इनसे मांगी माफी …
Published on

रतलाम : अक्सर हम देखते हैं कि किसी कार्यक्रम में अतिथि देर से पहुंचते हैं तो वे उसके लिए माफी भी मांगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे जिसके बारे में पढ़कर आप भी कहेंगे ऐसा भी होता है क्या। दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया है। यहां भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन था। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि थे। ये कार्यक्रम पद्मश्री डॉ. लीला जोशी की अध्यक्षता में हो रहा था। सम्मेलन में दोपहर डेढ़ बजे अतिथियों को पहुंचना था। अध्यक्षता करने वाली पद्मश्री डॉ. लीला जोशी समय पर पहुंच गई थीं। मगर, सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल डेढ़ घंटा लेट पहुंचे। स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री का संबोधन हुआ और उन्होंने सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया।
लोगों को लगा कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते होंगे
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ. लीला जोशी के हाथ जोड़े और पैर छूकर देरी से आने के लिए माफी मांगी। ये देखकर वहां मौजूद लोगों को लगा कि लीना जोशी और पीयूष गोयल एक-दूसरे को पहले से जानते होंगे। मगर, लीला जोशी ने बताया कि मंत्री से उनकी पहली मुलाकात थी। उन्होंने सम्मान करते हुए पैर छुए और देरी से साने के कारण माफी मांगी। डॉ. लीला जोशी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से उन्होंने कहा कि देश अब राम राज्य की ओर बढ़ रहा है।
प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान
इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंच पर पहुंचते ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप जलाया। फिर प्रबुद्धजन सम्मेलन 'कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश' पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। 42 मिनट 16 सेकंड के संबोधन में गोयल ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया।
कहा कि बीजेपी शासन में चौतरफा तरक्की हुई है। मध्य प्रदेश की जीडीपी 18 वर्षों में बढ़ी है। देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में 140 करोड़ लोगों का योगदान है। पीएम मोदी ने बहुत विकास कार्य किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in