Cow Cuddling के लिए इस देश में पैसे देते हैं लोग, मानसिक रोगियों को होता है फायदा

Cow Cuddling के लिए इस देश में पैसे देते हैं लोग, मानसिक रोगियों को होता है फायदा
Published on

नई दिल्ली: वर्तमान समय में स्ट्रेस की वजह से लोगों के अंदर डिप्रेशन की समस्या देखने को मिलती है। सही जीवन जीने के लिए डिप्रेशन से दूर होना बहुत जरूरी है। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इसमें पालतू जानवर भी एक अहम भूमिका अदा करते हैं। लोग अपने घरों में स्ट्रेस से दूर रहने के लिए बिल्ली और कुत्तों को पालते हैं। इस बीच गाय की धड़कन को महसूस करने के लिए लोग इसकी अच्छी खासी कीमत चुका रहे हैं। यूरोपीय देशों में काऊ कडलिंग (गाय का दुलार) काफी लोकप्रिय हो रहा है। अमेरिकियों के बीच भी ये काफी पसंद किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क के फार्म हाउस में काउ कडलिंग हुआ लोकप्रिय

दरअसल, गाय के साथ एक घंटे समय बिताने के लिए लोग भारतीय रुपए के हिसाब से 5100 रुपए तक खर्च कर रहे हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति गाय के साथ एकांत में समय बीता सकता है। दावा किया जाता है कि इससे तनाव कम होता है। न्यूयॉर्क स्थित माउटेन फॉर्म हाउस में इस तरह की सुविधा दी गई है। बीते नौ साल से इस जगह पर वेलनेस सत्र चलाया जा रहा है। काऊ कडलिंग की शुरुआत बीते दिनों शुरू हुआ है। दिन में काऊ क​डलिंग के दो सत्र होते हैं। फार्म की मालिक सुजैन वुलर्स के अनुसार, उन्होंने 33 एकड़ का घोड़ों का वेलनेस सेंटर काफी पहले शुरू किया था। मगर नीदरलैंड की यात्रा के बाद उनके मन में आया इसमें गायों को भी रखा जाए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक वुलर्स मूल रूप से नीदरलैंड की हैं और अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में फार्म हाउस चला रही है। वुलर्स का कहना है कि वह यह नहीं जानती थी कि अमेरिका में लोग इस थेरेपी से अनजान हैं। लोग डॉग और कैट को पालकर तनाव कम होने को समझते हैं, लेकिन वे बड़े जानवरों से दूर रहते हैं। वुल्र्स का कहना है कि गाय का शांत व्यवहार लोगों को रिलेक्स कराता है। लोग शांत माहौल में गाय धड़कने सुनने से परेशानियों को भूल जाते हैं। गाय की धड़कन तनाव मिटाने के लिए उपयोगी है। वुलर्स के अनुसार, गाय का स्वभाव और उसकी प्रकृति सामने वाले शख्स को सरल बनाती है। इसके साथ उसके व्यवहार से कठोरता को मिटाने का काम करती है। मन की कठोरता को दूर करते ही इंसान रिलैक्स हो जाता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in