गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Published on

कोलकाता: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी की मनोकामना पूरी होती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है। इसके अलावा गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति की कृपा पाने के लिए भी उत्तम है। मान्यता है कि जो भी गुरुवार को विधि विधान से पूजा करता है, उसे बृहस्पति ग्रह से जुड़े शुभ फल मिलते हैं जिससे घर में खुशहाली आती है और कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन सकारात्मकता से भर जाता है। कभी भी आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती, कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ता है, लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल बना रहता है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किन उपायों को करने से बृहस्पति के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

स्नान कर धारण करें पीला वस्त्र

कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। पीला रंग बृहस्पति देव को अतिप्रिय हैं। ऐसे में गुरुवार को पीले वस्त्र पहनने से लोगों के जीवन पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। उसके बाद भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें पीले फूल अवश्य चढ़ाएं। भगवान विष्णु को गुड़ और दाल का भोग लगाएं। पंचामृत और तुलसी भी रखें।

विष्णुसहस्रनाम का पाठ

इस दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे रुके हुए सारे काम बन जाते हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

पीपल, तुलसी और केले के पेड़ को दें जल

भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार के दिन पीपल, तुलसी और केले के पेड़ को जल देना चाहिए। इसके बाद उनकी पूजा करनी चाहिए. इससे कुंडली में गुरु ग्रह से जुड़े शुभ फल मिलने लगते हैं।

हल्दी या केसर का तिलक

भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के दौरान हल्दी या केसर के तिलक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद खुद भी प्रसाद के रूप में तिलक लगाएं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in