पंचायत चुनाव : पुनर्मतदान में भी तृणमूल की जीत

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पंचायत चुनाव के लिए 696 सीटों के 762 बूथों पर हुए पुनर्मतदान में तृणमूल ने भारी मतों से जीत हासिल की है। 762 बूथों पर हुए पुनर्मतदान में तृणमूल कांग्रेस ने 470 बूथों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा को 103 बूथों पर जीत प्राप्त हुई। पुनर्मतदान में कांग्रेस को 91 और सीपीएम को 62 बूथों पर जीत मिली। वहीं निर्दलिय उम्मीदवारों ने 26 एवं अन्य दल को केवल 10 बूथों पर जीत प्राप्त हुई। गौरतलब है कि 8 जुलाई को हुए पंचायत चुनाव के अगले दिन स्क्रूटनी के दौरान राज्य चुनाव आयोग ने राज्य के 19 जिलों के 696 सीटों के लिए 762 बूथों पर पुनर्मतदान के निर्देश दिए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in