Panchayat Election : नामांकन के दौरान अशांति के बीच राज्य चुनाव आयोग ने बुलायी सर्वदलीय बैठक

Panchayat Election : नामांकन के दौरान अशांति के बीच राज्य चुनाव आयोग ने बुलायी सर्वदलीय बैठक
Published on: 

अशांति व हिंसा को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में पंचायत चुनाव के नामांकन में पहले दिन से ही विभिन्न स्थानों पर अशांति व हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। मु​​र्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप है तो वहीं कई जगहों पर विरोधी पार्टियों को नामांकन में बाधा दिये जाने का आरोप लग रहा है। इन सबके बीच राज्य चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है। आगामी 13 जून को सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है। यहां उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव की घोषणा के दिन ही विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया था कि घोषणा से पहले सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलायी गयी। हालांकि कमीशन की ओर से कहा गया था कि बाद में सर्वदलीय बैठक बुलायी जायेगी और उसी के अनुसार 13 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलायी जा रही है। इधर, नामांकन के दौरान अशांति व हिंसा को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने संबंधित जिलों के डीएम से रिपोर्ट मांगी है और अशांति का कारण जानना चाहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News