शालीमार–विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का परिचालन जुलाई के अंत तक

शालीमार–विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का परिचालन जुलाई के अंत तक
Published on

कोलकाता : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने शालीमार–विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 08508 विशाखापट्टनम–शालीमार स्पेशल का परिचालन अब 28 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, 08507 शालीमार–विशाखापट्टनम स्पेशल का परिचालन 29 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन को जारी रखने का उद्देश्य यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करना है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय एवं आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in