हाबरा से ईकोस्पेस-न्यूटाउन होते हुए हावड़ा तक एक ही बस

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम ने दी बड़ी सौगात
 बस स्टैंड
बस स्टैंड बस स्टैंड
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अगर आप न्यूटाउन के आईटी सेक्टर में नौकरी करते हैं? रोजाना हाबरा या बारासात से आना-जाना पड़ता है? ऐसे यात्रियों के लिए पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (WBTC) ने बड़ी सौगात दी है। हाबरा और बारासात से एयरपोर्ट, यूनिटेक गेट-2, ईकोस्पेस और सेक्टर-5 तक आने-जाने के लिए नयी बस सेवा शुरू की गयी है।

कब से शुरू हुई बस सेवा?

WBTC के अनुसार, यह नयी बस सेवा गुरुवार से शुरू हो गयी है।

नये बस रूट का नंबर: D12A

यह बस हाबरा से हावड़ा तक चलेगी। हाबरा से चलकर बस अशोकनगर कचुआ मोड़, दत्तोपुकुर, बारासात, मध्यमग्राम और बिराटी होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद बस हल्दीराम, चिनार पार्क और आकांक्षा मोड़ से होकर ईको पार्क में प्रवेश करेगी। वहां से ईकोस्पेस, यूनिटेक गेट-2 और नारकेलबागान होते हुए न्यूटाउन पहुंचेगी। फिर कॉलेज मोड़, SDF मोड़, स्वास्थ्य भवन और निक्को पार्क होते हुए बस चिंगड़ीघाटा पहुंचेगी। इसके बाद बेलियाघाटा, सियालदह, धर्मतला और डालहौसी होते हुए हावड़ा पहुंचेगी।

D12A बस का टाइम टेबल :

* हाबरा से प्रस्थान

सुबह 6:20 बजे हाबरा से रवाना होगी।

* हावड़ा से न्यूटाउन

शाम 4:00 बजे हावड़ा से न्यूटाउन के लिए रवाना होगी।

* न्यूटाउन से हाबरा

शाम 6:20 बजे न्यूटाउन से हाबरा के लिए रवाना होगी।

नयी बस सेवा से हाबरा, अशोकनगर, दत्तोपुकुर और बारासात के यात्रियों को न्यूटाउन के आईटी हब तथा हावड़ा तक सीधे पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in