Durga Puja 2023 : अब दर्शक करेंगे कोलकाता के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का चयन

Durga Puja 2023 : अब दर्शक करेंगे कोलकाता के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का चयन
Published on: 

23 दिन शेष : 'कोलकाता श्री' का हुआ आगा​ज
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम की दुर्गा पूजा प्रतियोगिता 'कोलकाता श्री' का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही केएमसी दर्शकों काे सर्वोत्तम पूजा चुनने का अवसर दे रही है। इसके लिए दर्शकों को केएमसी की वेबसाइट www.kmcgov.in पर ऑनलाइन वोट करना होगा। दर्शक 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर की रात 12 बजे तक वोट कर सकते हैं। पूजा पंडालों को केएमसी से आर्थिक मदद के अलावा सेरा पूजा (सर्वश्रेष्ठ पूजा), सेरा प्रतिमा (सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा), सेरा विषय (सर्वश्रेष्ठ विषय), सेरा कला (सर्वश्रेष्ठ कला) के साथ अन्य कई पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार सम्मान में ट्रॉफी और वित्तीय सहायता शामिल है।
सभी पूजा समितियां कर सकती हैं आवेदन
इसे लेकर केएमसी में फॉर्म जमा होना भी शुरू हो गया है। रविवार और छुट्टियों के दिन को छोड़कर फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है। इस प्रतियोगिता में कोलकाता की सभी पूजा समितियां आवेदन कर सकती हैं। उद्घाटन समारोह इस दौरान मेयर फिरहाद हकीम, एमएमआईसी देवाशिष कुमार, स्वपन समद्दार, संदीप रंजन बख्शी, मिताली बनर्जी और अभिनेत्री इशा साहा उपस्थित थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in