Kolkata Metro : कल बंद रहेगी मेट्रो परिसेवा

Kolkata Metro : कल बंद रहेगी मेट्रो परिसेवा
Published on: 

कोलकाता : कल यानी शनिवार को बंद रहेगी ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में परिसेवा। दरअसल, पहले से चालू साल्टलेक सेक्टर 5- सियालदह सेक्शन और ईस्ट-वेस्ट मेट्रो (ग्रीन लाइन) के निर्माणाधीन एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान सेक्शन के बीच एकीकृत सुरक्षा परीक्षण करने के लिए, सियालदह से साल्टलेक तक ग्रीन लाइन मेट्रो सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
नहीं होगी सेवा उपलब्‍ध
26 अगस्त यानी शनिवार को इस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यह संपूर्ण एकीकृत सुरक्षा परीक्षण हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक के आगामी हिस्से में सियालदह से साल्ट लेक सेक्टर 5 तक इस कॉरिडोर के वर्तमान परिचालन विस्तार के साथ सिस्टम के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों को इंटरफेस और एकीकृत करने के लिए आवश्यक है।
सहयोग का अनुरोध
मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने सभी हितधारकों से इस परीक्षण के सुचारू निष्पादन के लिए मेट्रो रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News