No Confidence Motion 2023: ‘Congress को गरीब नहीं सत्ता की भूख है’… मणिपुर पर PM मोदी ने कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on

No Confidence Motion 2023: लोकसभा में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। प्रस्ताव पर चर्चा के तीसरे दिन आज गुरुवार (10 अगस्त) को पीएम मोदी ने कांग्रेस पर विपक्ष की INDIA गठबंधन पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को गरीब की भूख की चिंता नहीं सत्ता की भूख है। इससे पहले आज केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी बात रखी थी।

अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार (10 अगस्त) को तीसरे दिन की चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने NDA सरकार के लिए बार-बार विश्वास जताया है। देश की जनता को मेरा आभार। पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मैं भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि ईश्वर ने विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने का सुझाव दिया। 2018 में भी विपक्ष ऐसा प्रस्ताव लेकर आए थे। प्रस्ताव NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं, ये विपक्ष का ही फ्लोर टेस्ट है। विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव एक तरह से हमारे लिए शुभ होता है।

NDA शासन काल में हुई उपलब्धि के बारे में बोलें पीएम
नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में पिछले पांच सालों में 13 करोड़ लोगों ने गरीबी रेखा से ऊपर आए है। IMF की रिपोर्ट के अनुसार देश में अत्यधिक गरीबी लगभग खत्म हो चुकी है। वहीं, WHO ने स्वच्छ भारत अभियान का विश्लेषण किया और कहा कि इस अभियान की वजह से 3 लाख लोगों की जान बची। पीएम बोलें देश में तीन दशकों के बाद 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार देश में आई। 2019 में तेजी से हुई विकास के आधार पर हमें जनाधार मिला।

'विपक्ष जिसका बुरा चाहे उसका अच्छा होगा'

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को वरदान मिला है कि ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे उसका भला होगा। पीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मेरे लिए कई बार अपशब्द बोले। 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' ये इनका नारा है। मैं इनकी गाली को भी टॉनिक बना लेता हूं।

'2028 में विपक्ष फिर लाएगा अविश्वास प्रस्ताव'

विपक्ष की सोच अविश्वास से भरी हुई है। इसलिए विपक्ष फिर 2028 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा।

'विपक्ष का पाकिस्तान पर भरोसा'

पीएम ने पाकिस्तान का नाम लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके दोस्तों को भारत की जनता पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा भरोसा करता है। कांग्रेस की शासनकाल में देश में पाकिस्तान हमले करके मुकर जाता था। कांग्रेस को हुरर्यित पर भरोसा है। कांग्रेस को कश्मीर पर भरोसा नहीं है।

'कांग्रेस घमंड में है चूर'
पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घमंड में चूर हो गई है। बंगाल, नागालैंड, तमिलनाडु, ओडिशा, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कांग्रेस पर लोगों को भरोसा नहीं है। विपक्ष द्वारा बनाए INDIA गठबंधन घमंडिया गठबंधन है। इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनकर रहना चाहता है। यहां हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। परिवारवाद की राजनीति गठबंधन का आईना है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस TMC और कम्यूनिस्ट पार्टी के विरोधी हैं। केरल के वायनाड में कांग्रेस पार्टी का दफ्तर तोड़ने वालों के साथ दिल्ली में इन्होंने हाथ मिला लिया। ये बाहर से जितना लेबल बदल लें इनके पुराने पापों का क्या होगा। अभी के हालात में इनके हाथों में हाथ हैं। हालात बदलने के बाद छुरियां निकल जाएंगी।

'कांग्रेस पार्टी एक विदेशी ने बनाई'

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के फाउंडर विदेशी नागरिक ए ओ ह्यूम थे। 1920 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक ध्वज मिला। पूरे देश ने उसे अपनाया। लेकिन कांग्रेस ने ध्वज की ताकत को देखा और रातोरात उसे छिन लिया। उन्होंने वोट के लिए गांधी नाम भी चुरा लिया।

'मणिपुर जल्द तेजी से करेगा विकास'

मणिपुर के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में जल्द शांति बहाल होगी। इसके लिए हर संभव प्रयास जारी है। मणिपुर में फिर पहले की तरह तेजी से विकास होगा। पीएम ने कहा कि मैं मणिपुर की मांओं, बहनों, बेटियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पूरा देश मणिपुर के साथ है। वहां जो भी अत्याचार किए जा रहे हैं उसके लिए दोषियों को पकड़-पकड़ कर सजा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नार्थ-ईस्ट से मेरा इमोशनल लगाव है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in