राहत की खबर : जल्द कोलकाता में बरसेंगे बदरा, अब लू की संभावना नहीं

राहत की खबर : जल्द कोलकाता में बरसेंगे बदरा, अब लू की संभावना नहीं
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : चातक पक्षी के समान कोलकाता के लोग बारिश का इंतजार पिछले 21 दिनों से कर रहे हैं। इसी बीच, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिस कारण लू और झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की परेशानियां काफी बढ़ा थी। हालांकि अब मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आयी है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द कोलकाता में बदरा बरसेंगे और अब लू चलने की संभावना भी नहीं है। इसके अलावा अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है। इधर, शुक्रवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह कोलकाता में बारिश की संभावना है। इससे पहले कोलकाता का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि शुक्रवार की दाेपहर से आसमान में काले बादल छा गये और धूप गायब होने से मौसम ठीक हो गया। इसके साथ ही हवाएं चलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। बन रहा है साइक्लोनिक सर्कुलेशन सेंट्रल उत्तर प्रदेश पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता के प्रवेश के कारण अगले 5 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है। इसके अलावा आज से 25 तारीख के बीच राज्य के एक या दो स्थानों पर ते​ज हवाएं चलने के साथ ही बिजली चमकने की संभावना जतायी गयी है। आज से राज्य में लू चलना भी बंद हो जायेगा।
यह है मौसम विभाग का अनुमान बताया गया कि अधिकतम तापमान कम होगा, हालांकि आज भी गर्म व डिसकम्फर्ट मौसम बने रहने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के जिलों दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर के एक या दो स्थानों के लिये मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि इन जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान, द​क्षिण 24 परगना और पूर्व व पश्चिम मिदनापुर के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ ही बिजली चमकने की संभावना है । इन जिलाें के लिये येलो वॉर्निंग जारी की गयी है। आज यानी शनिवार को दक्षिण बंगाल के उन जिलों में 30 से 40 कि.मी. प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कल यानी रविवार और सोमवार को भी दक्षिण बंगाल के जिलों में 40 से 50 ​कि.मी. प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर बंगाल के जिलों दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर कालिम्पोंग के अलावा जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, मालदह, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर जिलों में 30 से 40 कि.मी. प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही बारिश की संभावना जतायी गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in