न्यू टाउन को मिला नया बस रूट

टाटा मेडिकल सेंटर तक शुरू हुई सरकारी सेवा
Kolkata
कोलकाता को मिली नई बस की सौगात
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: कोलकाता में आम लोगों की मांग पर न्यू टाउन के लिए एक नया सरकारी बस रूट शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के ''जनता दरबार'' में मिली शिकायतों और अनुरोधों के बाद राज्य परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यू टाउन बस स्टैंड से टाटा मेडिकल सेंटर तक नई बस सेवा शुरू कर दी है। यह नई सेवा फिलहाल 5 सरकारी बसों के साथ शुरू की गई है। गुरुवार को परिवहन विभाग में इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके अलावा, न्यू टाउन क्षेत्र में पहले से संचालित तीन बस रूटों पर भी 5 अतिरिक्त बसों को मंजूरी दी गई है। अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से टाटा मेडिकल सेंटर को जोड़ने वाले 18 रूटों पर लगभग 100 बसें चल रही थीं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी बसें निर्धारित रूट और समय-सारिणी का सख्ती से पालन करें। इससे मरीजों, उनके परिजनों और आम यात्रियों को अधिक विश्वसनीय और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा मिल सकेगी। परिवहन विभाग का मानना है कि इस नए बस रूट से खास तौर पर टाटा मेडिकल सेंटर आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in