Kolkata Weather Update : अभी तक मानसून ने नहीं कहा ‘Good Bye’, इस दिन तक होगी बारिश

Kolkata Weather Update : अभी तक मानसून ने नहीं कहा ‘Good Bye’, इस दिन तक होगी बारिश
Published on: 

फिलहाल मानसून की विदाई नहीं, 5 तारीख तक भारी बारिश की संभावना

कोलकाता : दुर्गा पूजा जितनी करीब आ रही है, बारिश लोगों की चिंता उतनी ही अधिक बढ़ा रही है। अभी ही बारिश विदा नहीं ले रही है। गत शनिवार से​ निम्न दबाव के प्रभाव के कारण पूरे द​क्षिण बंगाल में बारिश हो रही है जो इस सप्ताह के मध्य तक जारी रहने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि स्थल भूमि पर आने के बाद से ही निम्न दबाव कमजोर हाे गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार तक पूरे दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होगी। यूं तो 10 अक्टूबर तक बारिश के विदा लेने की तारीख मौसम विभाग की ओर से बतायी गयी है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि चूंकि इस बार बारिश देर से आयी है, ऐसे में मानसून की विदाई भी देर से हो सकती है। यहां उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा की शुरुआत में अब केवल 2 सप्ताह का समय ही रह गया है। इस बीच, मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि इस सप्ताह दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बिजली के साथ भारी बारिश होगी। आज यानी मंगलवार तक मछुआरों को समुद्र में जाने से मनाही की गयी है। दक्षिण बंगाल के अलावा उत्तर बंगाल में भी पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है। आज भारी बारिश की संभावना मौसम​ विभाग ने जतायी है।
इधर, भारी बारिश के कारण कोलकाता में न्यूनतम तापमान कम होकर 26.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि गत रविवार को तापमान 30.3 डिग्री था। लगभग 41 मि.मी. बारिश पिछले 24 घण्टे में रिकॉर्ड की गयी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News