Monday weather and traffic update : आज कुछ ऐसी रहेगी महानगर की रफ्तार

Monday weather and traffic update : आज कुछ ऐसी रहेगी महानगर की रफ्तार
Published on

कोलकाता :  लो, फिर से सोमवार आ गया…काश! सोमवार का दिन ही न होता…. हफ्ते के पहले दिन लोग ऐसी बातें करते हैं। यानी सोमवार कई लोगों के लिए बेहद बोरिंग होता है। लोग इस दिन काम करना पसंद नहीं करते हैं। जाहिर है दो दिन दिनों की छुट्टी के बाद लोग थोड़े आलसी हो जाते हैं। लोग चाहते कि वो थोड़ा और आराम फरमाए, लेकिन काम तो काम है। ऑफिस तो लोगों को जाना पड़ता है। वो चाहे भारी मन से हो या फिर नए जोश के साथ। तो आईये जान लेते हैं आज के मौसम और ट्रैफिक का हालचाल।

सोमवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान (12.6.2023)

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद की जा सकती है
सूर्यास्त: शाम 6.21 बजे
सूर्योदय : 4 बजकर 52 मिनट

रविवार को कैसा था मौसम

अधिकतम तापमान : 37 डिग्री सेल्सियस (+2.5)

न्यूनतम तापमान : 29 डिग्री सेल्सियस (+1.8)

वर्षा: शून्य

नमी- अधिकतम: 92%

न्यूनतम: 51%

  • कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार (12.6.2023) को शहर के यातायात को प्रभावित करने वाले कार्यक्रमों की एक सूची पोस्ट की है।

शाम 4 बजे: जवाहरलाल नेहरू रोड से मायो रोड तक शोभायात्रा

फुटपाथ की मरम्मत

कोलकाता नगर निगम राजा संतोष रोड, जजेस कोर्ट रोड और हेस्टिंग्स पार्क रोड के साथ फुटपाथों को बहाल करने के कार्य करना शुरू कर देगा। भूमिगत उपयोगिता संबंधी कार्यों के लिए सड़कों को खोदा गया था। जीर्णोद्धार पर करीब 6.91 लाख रुपये खर्च होंगे। केएमसी ने काम के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in