Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये काम

Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये काम
Published on: 

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार आज एकादशी है। मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल की यह आखिरी एकादशी है। इसका तात्पर्य मोक्ष से है। ऐसी मान्यता है कि जो भी इस एकादशी के दिन व्रत रखता है और पूजा करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मोक्षदा एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि की शुरुआत 22 दिसंबर 2023 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू हो चुका है जो अगले दिन यानि 23 दिसंबर 2023 को सुबह 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

इस दिन न करें ये काम

शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी 2023 के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन मांस-मदिरा भी खाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से मनुष्य पाप का भागी बन जाता है। मोक्षदा एकादशी के दिन बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए।

मोक्षदा एकादशी व्रत महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत रखने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्त होती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News